Bokaro: बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के जागेश्वर विहार थाना अंतर्गत 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले 27 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के जागेश्वर विहार थाना अंतर्गत 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को 27 वर्षीय आरोपी अताउल्ला अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित छात्रा के अभिभावक की लिखित शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। बताया गया कि सोमवार को 13 वर्षीय छात्रा विद्यालय गई थी। छात्रा जब वह देर से घर पहुंची तो घरवालों ने पूछताछ की।
शुरू में कुछ भी नहीं बताया
शुरू में उसने कुछ भी नहीं बताया। बाद वह डर-डर कर बताया कि उसके साथ चालक अताउल्ला अंसारी (जैनुल अंसारी) जो उसी गांव का रहने वाला है। उसने जबरदस्ती मेरे साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को इसके बारे में जानकारी नहीं देने की धमकी भी। घटना की जानकारी सुनकर अभिवक हैरान हो गये और तुरंत इसकी लिखित शिकायत थाने में की। बताया जाता है कि आरोपी शादी शुदा है। एक बच्चे का पिता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *