RJD News: रश्मि प्रकाश ने झारखंड प्रदेश महिला अध्यक्ष का संभाला कमान, अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा रश्मि प्रकाश है अत्यंत जनप्रिय नेत्री

RJD News: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय रांची में चतरा विधानसभा से राजद प्रत्याशी रही रश्मि प्रकाश को नियुक्ति पत्र देकर प्रदेश महिला अध्यक्ष मनोनीत किया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Ranchi: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय रांची में चतरा विधानसभा से राजद प्रत्याशी रही रश्मि प्रकाश को नियुक्ति पत्र देकर प्रदेश महिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव मौजूद थे। इस मौके पर प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी श्री यादव ने बताया कि रश्मि प्रकाश अत्यंत जनप्रिय नेत्री हैं, वह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू हैं। वो एक होनहार शिक्षित कर्मठ संघर्षशील एवं प्रखर वक्ता के रूप में जानी जाती है। इनके कुशल व प्रखर कार्यशैली से प्रभावित होकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने विगत विधानसभा चुनाव में इन्हें चतरा विधानसभा का प्रत्याशी बनाया था। लोजपा उम्मीदवार जनार्दन पासवान से काफी कम वोटो से पराजय हुई थी।
24 जिलों में बनाएंगी धारदार संगठन
कैलाश यादव ने बताया कि रश्मि प्रकाश के प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर राजद नेता सह श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा सहित प्रदेश के अन्य राजद पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सभी ने उम्मीद जताई है कि नए सोच की महिला नेत्री रश्मि प्रकाश सूबे के 24 जिलों में धारदार संगठन बनाएंगी। आधी आबादी महिलाओं के हक और अधिकार के लिए अपनी राजनीतिक कार्यशैली से युवा वर्ग व महिलाओं को मजबूत बनाने तथा लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के नीति सिद्धांत के प्रति प्रेरित करेंगी।


Posted

in

, ,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *