Rotary Club Chas: क्रिसमस त्योहार के पूर्व रोटरी क्लब चास ने मध्य विद्यालय माराफारी के 600 बच्चों के बीच बांटा केक का पॉकेट बांटा। पूजा बैद ने कहा–खुशियां बांटने से बढ़ती है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: क्रिसमस त्योहार के पूर्व रोटरी क्लब चास की ओर से बोकारो के मध्य विद्यालय माराफारी के 600 विद्यार्थियों के बीच केक के पॉकेट का वितरण किया गया।
रोटरी चास की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा कि खुशियां बांटने से बढ़ती है। रोटरी के सदस्य यहां उसी मकसद से अपनी खुशियों को बांटने आये हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रायोजक ऑस्ट्रेलिया से आई सिंपल कौर ने कहा कि हर त्यौहार हमें प्रेम आनंद का संदेश देता है। सिंपल ने कहा बच्चों के बीच की केक वितरण से वही आनंद प्राप्त हुआ है।

बच्चों की सेवा सर्वश्रेष्ठ सेवा
रोटरी के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि बच्चों की सेवा सर्वश्रेष्ठ सेवा है। इससे आंतरिक खुशी प्राप्त होती है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही रोटरी का उद्देश्य है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार झा ने रोटरी चास के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सर्व प्रेम की भावना बढ़ती है और बच्चे उत्साहित होते हैं। सचिव डिंपल कौर ने बताया कि स्कूल की छात्राओं को कभी-कभी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ता है, इसे देखते हुए रोटरी ने स्कूल को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराया है। रोटरी चास निरंतर मध्य विद्यालय के बच्चों के बीच सेवा कार्य कर रही।

आयोजन में इन्होंने किया सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र सिंह, कुमार अमरदीप, विपिन अग्रवाल, विनोद चोपड़ा, मंजीत सिंह, माधुरी सिंह, कशिश कौर सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर बिपिन बिहारी प्रसाद, डॉ संगीता पाठक, लक्ष्मण सिंह, मंजू कुमारी, सुनिता कुमारी, मधु रानी, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, कृष्णानंद शर्मा, गौतम कुमार, कुमारी किरण सहित शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *