Rotary Club Chas: रोटरी क्लब चास ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अभियान के पीपीएच कार्यक्रम के अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य के प्रति बच्चों को जागरुक किया। डॉ निशांत ने कहा—अपने आहार में अतिरिक्त चीनी व नमक वाले पेय, जंक फूड, फास्ट फूड से बचना चाहिए।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: रोटरी क्लब चास ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अभियान के पीपीएच कार्यक्रम के अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य के प्रति बच्चों को जागरुक किया। रोटरी क्लब की अध्यक्ष पूजा बैद ने बच्चों को सचेत किया कि स्वस्थ भोजन और आहार से ही स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। जब तन अच्छा रहेगा तो मन भी बढ़िया रहेगा।
लाभदायक खाने की आदतों को जीवन का अंग बनाएं
डॉ निशांत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लाभदायक खाने की आदतों को ही अपने जीवन का अंग बनाएं। उपयुक्त आहार लेकर ही हम अपनी सेहत तंदुरुस्त रख सकते हैं। अपने आहार में अतिरिक्त चीनी व नमक वाले पेय, जंक फूड, फास्ट फूड, आधुनिक आहार से बचना होगा। फल व हरी सब्जियां और पानी प्रचुर मात्रा में लेना होगा। डॉ निशांत ने खाना खाते समय टीवी व मोबाइल से बचने की सलाह दी।

स्वस्थ बच्चे ही देश का भविष्य
चास रोटरी के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा की स्वस्थ बच्चे ही देश का भविष्य है। जब बच्चे मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर होंगे तो देश भी कमजोर होगा। बच्चों शुरू से अपने स्वास्थ्य के प्रति ख्याल रखना जरूरी है। विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार ने बच्चों से कहा कि यदि आप अपने समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखना चाहते हैं तो जीवन में स्वस्थ खान-पान की आदतों को शामिल करना बहुत जरूरी है। सचिव डिंपल कौर ने कहा बच्चों को हल्के योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए। साथ ही ऐसा भोजन लें जिसमें आवश्यक पोषक तत्व हो। कार्यक्रम में कुमार अमरदीप, मुकेश केजरीवाल, उषा कुमार, मंजीत सिंह, बिनोद चोपड़ा, विपिन अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *