Rotary Club Chas: बोकारो के रोटरी क्लब चास की ओर से चिकिसिया स्थित बीएड महाविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : बोकारो के रोटरी क्लब चास (Rotary Club Chas) की ओर से चिकिसिया स्थित बीएड महाविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस निरीक्षक सह चास थाना प्रभारी संतोष कुमार राणा ने इसका उदघाटन किया।
पुलिस निरीक्षक ने कहा कि तकनीक के इस युग में तकनीकी ज्ञान का होना बेहद आवश्यक है। बिना तकनीकी ज्ञान के ना ही रोजगार प्राप्त किया जा सकता है और ना ही आज के समय में व्यवसाय किया जा सकता है। कंप्यूटर हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है।

निर्धन बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का काम
रोटरी क्लब की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा की रोटरी चास निःशुल्क प्रशिक्षण देकर निर्धन बच्चे-बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है। कंप्यूटर शिक्षा से महिलाएं और सशक्त बनेगी। उनके स्वरोजगार के निमित्त कंप्यूटर की ट्रेनिंग काम आयेगी। संयोजक बिनय सिंह ने कहा कि निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का फायदा न सिर्फ छात्रों को मिलेगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण भी इसका लाभ लेकर लाभान्वित हो सकते हैं।
सेवाओं में एक नया अध्याय प्रारंभ
रोटरी के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने इस प्रशिक्षण केंद्र को रोटरी की सेवाओं में एक नया अध्याय प्रारंभ बताया। पूर्व अध्यक्ष कमल तनेजा ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा से सर्वांगीण विकास के साथ रोजगार सृजन भी कर सकते हैं। सचिव डिंपल कौर ने बताया 25 कंप्यूटर के साथ निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है, इसके लिए बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट ने अपने संसाधन रोटरी क्लब को उपलब्ध कराए हैं। इससे वंचित वर्ग के बच्चों को उपयुक्त व आधुनिक तकनीक शिक्षा निशुल्क प्राप्त हो सकेगी। धन्यवाद ज्ञापन विपिन अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिनोद चोपड़ा, मुकेश अग्रवाल, धनेश बांका, कमल तनेजा, सहित महाविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों का रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *