Bokaro में शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब आफ बोकारो मिडटाउन कपल्स ने होटल वेर्स्टन में 12 सरकारी स्कूलों के विशिष्ठ शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य एएस गंगवार ने कहा कि–शिक्षक बच्चों को केवल पढ़ाते ही नहीं बल्कि उनको जीवन मंत्र भी बताते हैं।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro :  रोटरी क्लब आफ बोकारो मिडटाउन कपल्स ने होटल वेर्स्टन में शिक्षक दिवस के अवसर पर 12 सरकारी स्कूलों के विशिष्ठ शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो के प्राचार्य एएस गंगवार थे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के आधुनिक समय में चाहे कोई भी टेक्नोलॉजी आ जाए, पर वो शिक्षकों का स्थान नहीं ले सकता। क्योंकि शिक्षक बच्चों को केवल पढ़ाते ही नहीं बल्कि उनको जीवन मंत्र भी बताते हैं। उनका चरित्र निर्माण करते हैं। कठनाइयों से लड़ना सिखाते हैं, इसलिए सभी शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।

सरकारी ग्रामीण स्कूलों में पढाना एक कड़ी तपस्या
रोटरी की अध्यक्ष अमीषा अग्रवाल ने कहा कि झारखंड के सरकारी ग्रामीण स्कूलों में पढ़ाना भी एक कड़ी तपस्या है। यहाँ के शिक्षकों को बहुत ही कम संसाधनों और विषम परिस्थितियों में ग्रामीण गरीब बच्चों को पढ़ाना पड़ता है। इसलिए हमारे रोटरी क्लब ने सुदूर गाँवों के सरकारी स्कूल शिक्षकों को उनके अदभ्य योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के स्तंभ है।

शिक्षक ईश्वर की तरह पूजनीय
विशिष्ट अतिथि डॉ मनोज श्रीवास्तव के कहा के गुरु के मार्गदर्शन से ही मंजिल मिल सकती है। शिक्षक ही हर सफल विद्यार्थी की सफलता की कुंजी है। शिक्षक ईश्वर की तरह पूजनीय है। शिव अग्रवाल ने कहा कि रोटरी सदैव ही शिक्षा के प्रचार प्रसार में अग्रणी रहा है और नेशन बिल्डर अवार्ड के द्वारा हर साल पूरे भारत मे उत्तम शिक्षकों को सम्मानित करता रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे एक कुम्हार मिट्टी के बर्तन को दिशा देता है, वैसे ही शिक्षक हमारे जीवन को संवारते हैं।

नई ऊंचाई पर पहुंचने के लिए देता है मार्गदर्शन
कार्यक्रम के संचालक साजन कपूर ने बताया कि उत्तम शिक्षक निस्वार्थ भाव से हमे शिक्षा प्रदान करता है और हमें जीवन में नई ऊंचाई पर पहुचने के लिए मार्गदर्शन देता है। प्रवक्ता अनूप अग्रवाल कहा कि सही और गलत की शिक्षा हमें शिक्षक ही देते है। कार्यक्रम में मिनी कपूर, विकास जैन, राजश्री, मनीष, रंजन, कविता, मोहित, साक्षी, प्रज्ञा, विजय लोधा, मुस्कान, अमित रस्तोगी, मोनिका, पुनीत जोहर सहित अन्य ने हिस्सा लिया।
इन्हें किया गया सम्मानित
इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय न. 1 के शंकर प्रसाद व लोबिन महतो, मध्य विद्यालय हरिला के अजय कुमार व शिक्षिका चंदन कुमार, राम रुद्रा हाई स्कूल चास के शिक्षक डॉ रविभूषण व शिक्षिका कुमारी आभा, राज्यकृत हाई स्कूल के उदय चंद्र झा व विनय कुमार, आसस विद्यालय, जयपाल नगर के प्राचार्य योगों पूर्ति व दलकेश्वर महतो, अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के शिक्षक दिग्विजय कुमार व आशीष कुमार झा को प्रसस्ति पत्र, मोमेंटो व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *