Bokaro रोटरी क्लब आफ बोकारो मिडटाउन कपल की ओर से शुक्रवार को बाल सुधार केंद्र, चास के बच्चों के बीच नए वस्त्रों का वितरण किया गया। उन्हें सामाजिक मुख्यधारा में लाने और देश के अच्छे नागरिक बनाने के लिए जागरूकता शिविर का भी किया गया आयोजन।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: रोटरी क्लब आफ बोकारो मिडटाउन कपल की ओर से शुक्रवार को बाल सुधार केंद्र, चास के बच्चों के बीच नए वस्त्रों का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें सामाजिक मुख्यधारा में लाने और देश के अच्छे नागरिक बनाने के लिए जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया।
इस शिविर के माध्यम से बच्चों को समाज में शामिल करने और उन्हें उनके सपनों की पूर्ति के लिए प्रयास किया गया। इस मौके पर उमा त्रेहान ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि हर बच्चा समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने और हमारे देश के अच्छे नागरिक बने। बाल सुधार गृह के बच्चों के लिए नए वस्त्र वितरण के साथ, हम उनके जीवन को सुखद और उत्तराधिकारी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

बच्चों के जीवन में आएगा सकारात्मक परिवर्तन
रोटरी अध्यक्ष अमीषा अग्रवाल ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि इस कार्यक्रम से बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। हम उनके भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। सचिव मीनी कपूर ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में रोटरी क्लब के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के साजन कपूर, अनूप अग्रवाल, कविता, विकास, संजीव सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *