रोटरी क्लब ऑफ मिडटाउन कपल्स की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कवि सम्मेलन का नया मोड स्थित होटल वेस्टिन में किया गया आयोजन।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro:  रोटरी क्लब ऑफ मिडटाउन कपल्स की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कवि सम्मेलन का आयोजन नया मोड स्थित होटल वेस्टिन में किया गया।
इस महिला कवि सम्मेलन के अयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदी साहित्य से जुड़ी महिलाओं के विचारों को लोगों के बीच ला कर महिला सशक्तिकारण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश व मां सरस्वती की वंदना से हुई। मुख्य अतिथि गंगा भोलोटिया ने महिला दिवस के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।
ऐसा दिन जब दुनिया में नारी शक्ति की होती सराहना
अध्यक्ष अमीषा अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उन महिलाओं को सम्मानित करने का दिन है जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करती हैं। यह एक ऐसा दिन है जब दुनिया भर में नारी शक्ति की सराहना होती है।

कवयित्रियों की प्रस्तुति को लोगों ने सराहा
महिला कवि सम्मेलन बोकारो जिले की कई कवयित्रियों ने भाग लिया। जिनमें काजल भलोटिया, सोनी कुमारी, सुप्रिया कुमारी सरस, डॉ रंजना श्रीवास्तव, डॉ. आशा पुष्प, स्मिता, रीना यादव ने अपने काव्य रचना की प्रस्तुति दी। इनकी काव्य रचना को सुनकर सभा में मौजूद लोगों ने सराहना की। कवयित्रियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से स्त्री मन व भावों को का बहुत ही सुंदर वर्णन किया।

मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित
रोटरी क्लब की ओर से सभी महिला कवयित्रियों को उपहार व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के साजन कपूर, अनूप अग्रवाल, कविता जैन, विकास जैन, रंजन गुप्ता, मनीष केजरीवाल, राजश्री, सुभाष जैन, अलका जैन, नैंसी, तनवीर खनूजा, शिव अग्रवाल सहित अन्य ने भाग लिया। सेक्रेटरी मिनी कपूर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *