विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ने सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर बोकारो के प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक के पत्रकारों को किया सम्मानित।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro:  विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ने सम्मान सम्मारोह कार्यक्रम आयोजित कर बोकारो के प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक के पत्रकारों को सम्मानित किया।
रोटरी क्लब ने समाज में पत्रकारों के अथक योगदान की महत्ता को मान्यता देते हुए कार्यक्रम में अखबार व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के 18 ब्यूरो चीफ, पत्रकारों सहित फोटोग्राफर को सम्मानित किया। सभी को उनके निष्पक्ष मीडिया कवरेज के लिए प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर अभिनंदन किया गया।

लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए स्वतंत्रता बहुत जरूरी
रोटरी क्लब की अध्यक्ष अमीषा अग्रवाल ने कहा कि प्रेस एवं मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए इनकी स्वतंत्रता बहुत जरूरी हैं। आज का दिन यानी 3 मई को समाज के लिए स्वतंत्र मीडिया की अहम भूमिका की स्मृति में मनाया जाता है। प्रवक्ता अनूप अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार अपनी जिंदगी को खतरे में डाल कर भी हमे सच्ची और सटीक खबरें पहुंचते हैं, वो बगैर किसी से डरे अपने काम को करते हैं। साथ ही समाज के मजबूत सामाजिक मूल्यों को और अग्रसित करते हैं।
पत्रकारों की सेवा अद्वितीय
पीडीजी महेश केजरीवाल ने प्रेस बंधुओं की अद्वितीय सेवा के लिए पूरे प्रेस समुदाय का आभार प्रकट किया। उन्होंने पत्रकारों को सेंसरशिप, धमकी, और हिंसा से बचाने की जरूरत पर बल दिया। शिव अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब ने प्रेस की स्वतंत्रता को विश्वभर में रक्षा करने का संकल्प लिया है। सेक्रेटरी मिनी कपूर ने कहा की रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स सभी मीडिया कर्मचारियों के अमूल्य योगदान के लिए अपनी गहरी सराहना व्यक्त करता है और सत्य और न्याय के प्रयासों में उनके साथ खड़ा है।

कार्यक्रम में ये हुए शामिल
कार्यक्रम में अमित जोहर, साक्षी जोहर, राजा जैन, अलका, उमेश जैन, स्वाति, साजन कपूर, अजीत तिवारी, प्रज्ञा, संजीव, उमा, विकास, कविता, मोहित, रंजन, सुशांत शर्मा, शुभ्रा, विजय लोधा, मनीष केजरीवाल, राजश्री सहित पत्रकार थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *