Bokaro: बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ से सौरभ कुमार बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवम ओडिशा बास्केटबॉल संघ द्वारा आयोजित 73वां जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगिता 4 फरवरी से 11 फरवरी तक किट यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ से सौरभ कुमार बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवम ओडिशा बास्केटबॉल संघ की ओर से आयोजित 73वां जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। यह प्रतियोगिता 4 फरवरी से 11 फरवरी तक किट यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा है।

बास्केटबॉल के क्षेत्र में प्रगति की असीम संभावनाएं
बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल ने पत्र जारी कर झारखंड बास्केटबॉल संघ के सचिव को जानकारी दी। राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सौरभ कुमार के चयन पर झारखण्ड बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष हरभजन सिंह व सचिव जय प्रकाश सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में प्रगति की असीम संभावनाएं हैं। हम इसे एक खिलाड़ी, कोच, रैफरी एवं प्रबंधक के रूप में एक कैरियर की तरह चयन कर सकते हैं। कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, चेयरमैन, तकनीकी समिति मो आरिफ आफताब ने भी ढेरों बधाई दी।

सौरभ एक मेहनती खिलाड़ी और निर्णायक
यह जानकारी देते हुए बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव संजीव सिंह ने कहा कि सौरभ एक मेहनती खिलाड़ी और निर्णायक है। ज्ञात हो कि सौरभ कुमार एमजीएमएचएस सेक्टर-4 के शारीरिक शिक्षक एवं प्रशिक्षक है। विद्यालय के प्राचार्य रेजी सी वर्गीस ने भी बधाई दी। सौरव कुमार के चयन पर बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ के प्रकाश सिंह, अध्यक्ष मनीष सिंह, राम लखन मिस्त्री, विजय कुमार मिंज, निखिल ओझा, बिनोद कुमार, मनोज दुबे सहित अन्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *