Savitribai Phule Jayanti: पारिवारिक सहायता केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार यानी 03 जनवरी को सेक्टर 8 विस्थापित चौक सेक्टर पर माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती समारोह मनाई गयी।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: पारिवारिक सहायता केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार यानी 03 जनवरी को सेक्टर 8 विस्थापित चौक सेक्टर पर माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती समारोह मनाई गयी। जिसकी अध्यक्षता मदन मोहन महतो ने की। संचालन जयप्रकाश महतो ने किया।
कार्यक्रम में पहले माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मदन मोहन महतो ने कहा कि पितृ सत्तात्मक समाज में बालिकाओं व महिलाओं के सामाजिक उत्थान के लिए संघर्ष के साथ शिक्षा का अलख जगाने वाली सावित्रीबाई फूले ने सामाजिक क्रांति का आगाज किया। गुलाम भारत के प्रथम महिला शिक्षिका बनने का गौरव तथा मुस्लिम महिलाओं में प्रथम शिक्षिका फातिमा शेख का नाम भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाना चाहिए। वर्तमान दौर में महिलाओं द्वारा हर क्षेत्र में शीर्ष पदों पर आसीन होने का श्रेय माता सावित्रीबाई फुले एवं फातिमा शेख को जाता है।
सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए

पारिवारिक सहायता केंद्र, केंद्र सरकार से मांग करती है कि माता सावित्रीबाई फूले व एवं फातिमा शेख को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष कुमार महतो, समरेश कुमार महतो, उमेश प्रसाद महतो, देवरंजन कुमार, धनेश्वर महतो, जेपी कुमार, मनोज कुमार, जयप्रकाश कुमार, शंकर कुमार, अजीत कुमार, सुधीर कुमार, रिजवान अंसारी, केशव नाथ प्रसाद, केपी यादव, एसडी प्रसादश् परशुराम सिंह, आकाश कुमार सिंह, गोलक सिंह, नारायण ठाकुर, सुरेश प्रसाद महतो सहित उपस्थित थे।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *