Shaury Jagaran Yatra :विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से पूरे देशभर में संचालित शौर्य जागरण यात्रा कर बोकारो के जैनामोड़ व पेटरवार पहुंचने पर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
Bokaro: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से पूरे देशभर में शौर्य जागरण यात्रा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शनिवार को जैनामोड़ में शौर्य जागरण यात्रा (Shaury Jagaran Yatra) रथ का पहुंचा। टांडबालीडीह टोल प्लाजा के समीप शौर्य जागरण यात्रा रथ का स्वागत किया गया। पुलिस की निगरानी में रथ को जैनामोड़, बांधडीह, बाराडीह, बहादुरपुर होते हुए पेटरवार के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे।
आठ को रांची में यात्रा का समापन
मालूम हो कि इस रथ यात्रा का आठ अक्टूबर को रांची के प्रभात तारा मैदान में धर्म सभा के साथ संपन्न होगा। यात्रा में चित्रकूट से आये साध्वी लाडली शरण, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष नेत्र गांवकर, संगठन मंत्री संजय चालक, संयोजक विनय कुमार, बजरंग दल के जिला सह संयोजक अभिमन्यु पासवान, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ महतो शामिल थे। स्वागत करने वालो में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, भाजपा जिला मंत्री जय नारायण मरांडी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, शंकर रजक, लक्ष्मण नायक, जगतपति सिंह, बालेश्वर मुर्मू, सुनील सिंह, अभय सिंह, कुश पांडेय, नीलकंठ मंडल, देवमणि तिवारी, नवीन गर्ग, अशोक मिश्रा, विक्रम गोस्वामी, दिलीप कर्मकार, गणेश तिवारी, शिशु ठाकुर, चंदन मिश्रा सहित अन्य शामिल थे।

पेटरवार में शौर्य रथ का स्वागत
पेटरवार में विश्व हिन्दू परिषद सह बजरंग दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शौर्य जागरण रथ का शनिवार संध्या में स्वागत किया। इस मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, बुंडू मुखिया प्रतिनिधि रितेश सिन्हा सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।