Bokaro जिला अंतर्गत नावाडीह व चंद्रपुरा प्रखंड के 174 मतदान केंद्रों पर डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को डाले जाएंगे वोट। छह उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह किए गये आवंटित।

 

न्यूज़ इंप्रेशन संवाददाता

Bokaro: डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। सोमवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह आवंटित किए गये। इसके साथ ही चुनाव मैदान में छह उम्मीदवार हैं। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा, आजसु पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन और तीन निर्दलीय उम्मीदवार हैं। सोमवार को उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में संध्या में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को उम्मीदवारों के आवंटित चुनाव चिन्ह की जानकारी दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बेबी देवी का चुनाव चिन्ह तीर-कमान, आजसु पार्टी के यशोदा देवी का केला और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अब्दुल मोबिन रिजवी का चुनाव चिन्ह पतंग है। वहीं, तीन निर्दलीय उम्मीदवार कमल प्रसाद साहू को सेब, नारायण गिरी को अलमारी और रोशन लाल तुरी को बाल्टी चिन्ह आवंटित किया गया है।  

27 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 17 कलस्टर 

डीसी ने बताया कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर 17 कल्टर बनाएं गये हैं। सेक्टरों की संख्या 27 हैं। कुल भवन की संख्या 106 है। 

5 सितंबर को चुनाव के दिन करीब 50 फीसदी बूथों का बेवकास्टिंग किया जाएगा। बोकारो जिला अंतर्गत नावाडीह एवं चंद्रपुरा प्रखंड में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 174 है। आदर्श मतदान केंद्र का चयन किया जा रहा है। 

80 साल से उपर के वोटर्स किए जा रहे हैं चिन्हित 

एक सवाल के जवाब में डीसी ने कहा कि 80 साल से उपर के मतदाताओं को आंगनबाड़ी की सेविका-सहायिका के माध्यम से चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे मतदाताओं को घर-घर पर जाकर बैलेट पेपर से वोटिंग कराया जाएगा। इस मौके पर डीडीसी कीर्तिश्री जी, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी बंदना सेजवलकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।  

163 के खिलाफ किया गया 107 

एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर जब से आचार संहिता लागू है, अब तक 163 लोगों के खिलाफ धारा 107 लगाया जा चुका है। नन बेलेबल वालों को नोटिस भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 174 बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। क्षेत्र के 58 अतिसंवेदनशील, 107 संवेदनशील बूथों पर से सीपीएफ (सेंट्रल आमर्ड पुलिस फोर्स ) की तैनाती की जाएगी।

अंतिम दिन दो ने लिया नाम वापस

नाम वापसी के अंतिम दिन तक दो अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया। इनमें लैलुन निशा और बैजनाथ महतो शामिल हैं। शेष सभी 6 अभ्यर्थियों को निवार्ची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *