Sports News: बिरसा मुंडा युवा क्लब श्रीरामपुर की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Pakud: बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र के सतगाछी पंचायत अंतर्गत श्रीरामपुर ग्राम में बिरसा मुंडा युवा क्लब श्रीरामपुर की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने किया। विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने उपस्थित ग्रामीण व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद बहुत जरूरी है। ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है, तो बस उन्हें सही मंच और सुविधाएं देने की। राज्य सरकार भी युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। इसी उद्देश्य से मैंने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। मौके पर मुखिया आलोक सोरेन, वार्ड मेंबर सोना मुर्मू, प्रमित तिवारी, आयोजनकर्ता डेना सोरेन, अमीन सोरेन, धूनू हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *