Bokaro: खो-खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवरसिंह पलाड़ा का सेक्टर 1 सिटी पार्क स्थित डेफोडिल में बोकारो जिला खो-खो संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और शॉल देकर स्वागत किया। इस मौके पर श्री पलाड़ा ने कहा कि जब से मैंने खो-खो का कमान संभाला हूं, तब से इस खेल को देश स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। इस खेल को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाई है। प्रदेश में इसे और आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पलाड़ा को बिरसा मुंडा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया और जिले में खेल से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन संघ के संयुक्त सचिव सुमित कुमार मल्लिक ने किया। मौके पर चास एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद, शिवदयाल चौधरी, संजय कुमार, आनंद कुमार, पवन कुमार, योगो पुर्ती, चंदेश्वर कुमार, आलोक पांडे, अमित पांडे, सरोज रवि, रंजन तिवारी आदि मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *