Swadeshi Mela: बोकारो के सेक्टर 4 स्थित मजदूर मैदान में 10 दिवसीय इस्पातांचल स्वदेशी मेला का शुभारंभ। स्वदेशी वस्तु एक आरंभ है देश को महान बनाने का।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : स्वदेशी वस्तु एक आरंभ है देश को महान बनाने का। स्वदेशी मेला अपने आप में यह विशिष्ट मेला है जो राष्ट्र को प्रति लोगों में जागृति की भावना लाती है। ये कहना है स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक व अर्थ चिंतक अरुण ओझा का।
श्री ओझा सेक्टर 4 स्थित मजदूर मैदान में मंच की ओर से आयोजित 10 दिवसीय स्वदेशी मेला के उद्घाटन में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देशभर में सबसे ज्यादा प्रदेशों में मेला लगाए जा रहे हैं। जिसमें 50 प्रदेशों में मेला लगाए जा चुके हैं। श्री ओझा ने कहा कि ट्रंप के जीतने का मुख्य कारण उनका दिया हुआ नारा मेगा है। मेक अमेरिका ग्रेट अमेरिका के नारे ने ट्रंप को जिताया है। विश्व व्यापार संगठन हमारे देश में पूंजी लाना चाहते है परंतु श्रमिक नहीं लेना चाहते।

यह मेला स्वावलंबन व सशक्तिकरण का है प्रतीक
मुख्य अतिथि बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक कार्मिक एवं प्रशासनिक राजश्री बनर्जी ने कहा कि इस मेले से पूरे भारत का दर्शन करने का मौका मिलता है। यह मेला स्वावलंबन व सशक्तिकरण का प्रतीक है। जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि यह स्वदेशी मेला नहीं वरन स्वदेशी क्रांति है। इस क्रांति का दीया जिस दिन बुझा उस दिन देश गर्त में चला जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद श्रद्धेय ठेंगरी जी के प्रेरणा से स्वदेशी जागरण मंच ने चीनी वास्तु के बहिष्कार का जो आंदोलन चलाया, वह आज साक्षात देखने को मिल रहा है।

अतिथियों का किया स्वागत
इसके पूर्व आगत अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पर्जन कर मेले का शुभारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत मंच के कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर संघ चालक रंजीत बरनवाल ने की। संचालन अजय चौधरी ने किया। विषय प्रवेश मेला संयोजक ब्रिजेश कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया। वक्ता के रुप में क्षेत्रीय संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *