Three Death in Thundarclap in Bokaro : बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के कैंप वन में वज्रपात से बुधवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ही गई। मरने वालों में एक महिला, उसकी पुत्री और भांजा शामिल है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के कैंप वन में वज्रपात से बुधवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ही गई। मरने वालो में 40 वर्षीय सुलेखा देवी, 16 वर्षीय करिश्मा कुमारी व 21 वर्षीय प्रिंस कुमार हैं। मौत की खबर से पूरे इलाके में गम का माहौल है। खबर सुनकर किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था। जिसने भी सुना, वो भागते हुए कैंप वन पहुंच गये।

ले जाया गया बोकारो जनरल अस्पताल

आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से माराफारी थाना इंस्पेक्टर आजाद खां ने तीनों को लेकर बोकारो जेनरल अस्पताल पहुंचे। जांच-पडताल के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार झमाझम बारिश हो रही थी। इसी क्रम में सुलेखा देवी घर से बाहर निकली। अचानक वज्रपात की चपेट में आ गयी। अचानक मां की चीख सुनन कर पुत्री करिश्मा कुमारी व भांजा प्रिंस कुमार निकला। बचाने के क्रम में दोनों भी इसकी चपेट में आ गये। घटना स्थल पर ही तीनों की मौत हो गयी।

सूचना मिलने पर कई लोग पहुंचे बीजीएच

सूचना मिलने पर बोकारो जनरल हॉस्पिटल बोकारो विधायक बिरंची नारायण, झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, कांग्रेस नेत्री श्वेता सिंह सहित कई राजनीतिक दलों के लोग पहुंचे।पडोस के लोग अस्पताल पहुंचे। घटना से हर किसी की आंखें नम थी। विधायक ने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत सरकारी सहयोग प्रभावित परिवार को मिलेगा। देर शाम तक प्रभावित परिवार के घर लोगों का आना-जाना जारी रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *