Bokaro Police ने नंदुआस्थान से तीन चोरों को सामान के साथ किया गिरफ्तार।

चोरी के बैट्री, रिम, टायर, जैक, पेचकस व रिंच बरामद।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : बोकारो पुलिस ने तीन चोरों को सामान के साथ गिरफ्तार कर उपलिब्ध हासिल की है। वहीं एक अन्य घटना में बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के राजेंद्र नगर स्थित राजेंद्र सेठ के सोने-चांदी की दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
बीते आठ अगस्त को नंदुआस्थान से अन्नपूर्णा देवी व कृष्णा प्रसाद के वाहन से कई सामानों की चोरी हो गयी थी। इसकी सूचना थाना को दी गयी। बोकारो आरक्षी अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक के निर्देश पर एसडीपीओ चास सदर पुरूषोतम सिंह के नेतृत्व में एक एसआइटी टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में गुरूवार की रात नंदुआस्थान से 20 वर्षीय आनंद पाल को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर नंदुआ स्थान मिक्चर फैक्ट्री के पास झाड़ी से चोरी के चार बैटरी को बरामद किया गया। शुक्रवार को चास थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को जानकारी दी।

बैट्री व टायर बरामद

इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ पर पता चला कि नंदुआस्थान के ही 19 वर्षीय सचिन कुमार व 18 वर्षीय आकाश कुमार चोरी में शामिल थे। छापेमारी कर सचिन कुमार व आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सचिन के घर से दो बैट्री व आकाश के घर से टायर का रिम, पांच टायर, एक जैक, एक पेचकस, एक रिंच बरामद किया गया। सभी को जेल भेज दिया गया है। एसआइटी टीम में अजय कुमार उपाध्याय, रंजीत कुमार, प्रभात किरण कोकिल शामिल थे।

सोने-चांदी की दुकान में चोरी की घटना

बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के राजेंद्र नगर स्थित राजेंद्र सेठ के सोने-चांदी की दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी राजेंद्र सेठ को शुक्रवार की सुबह दुकान आने पर लगी। दुकान का ताला काट कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। पहली नजर में लगभग एक लाख रूपये मूल्य के जेवरात (सोना व चांदी) चोर ले उडे है। जानकारी मिलने पर सेक्टर 12 थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पूछताछ भी किया जा रहा है। अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *