Bokaro: बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत मोचरो में कसमार सीओ ने बालू लदा तीन ट्रैक्टर पकड़ा। जब्त तीनों ट्रैक्टर बगैर नंबर का है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत मोचरो में रविवार सुबह कसमार सीओ ने तीन बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा।
पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको के दामोदर नदी से अवैध बालू लादकर कसमार लाने के दौरान सीओ सुरेश कुमार सिन्हा ने बालू लदा तीन ट्रैक्टर को पकड़ा। सभी ट्रैक्टर खेतको गांव के बताए जाते हैं। जब्त तीनों ट्रैक्टर बगैर नंबर का है।

रात में अवैध बालू का खनन
बताया जाता है कि खेतको व आसपास के गांव के दर्जन भर ट्रैक्टर हर रोज रात में अवैध बालू खनन कर उसे कसमार, पेटरवार व जरीडीह प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में महंगे दामों में बेचा जाता है। शिकायत मिलने के बाद सीओ व कसमार पुलिस ने रविवार अहले सुबह औचक निरीक्षण के लिए निकले। इस दौरान खेतको से बालू लेकर आ रही इन तीनों ट्रैक्टरों को पकड़ लिया गया।

अवैध बालू उत्खनन का मामला दर्ज
सीओ के निर्देश पर अवैध बालू उत्खनन का मामला कसमार थाना में दर्ज कर तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। जब्त तीनों ट्रैक्टर के चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मालूम हो कि कसमार सहित आसपास के थाना क्षेत्रों में अवैध बालू व कोयले की ढुलाई लंबे समय से चल रहा है। प्रशासन समय-समय पर छापेमारी कर ट्रैक्टरों व कोयला ढोनेवाले बाइक को जब्त करती है, लेकिन इस अवैध खनन व बिक्री के धंधे में कोई लगाम नहीं लग रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *