Kasmar: मकरसंक्रांति के अवसर पर कसमार प्रखंड के झारखंड-बंगाल सीमा पर अवस्थित सेवाती घाटी में लगने वाले टुसू मेला में मंगलवार को हजारों लोगों की भीड़ देखी। मुरहूलसूदी गांव से सेवाती घाटी बंगाल सीमा तक सड़क पर लोगों का तांता लगा रहा। युवक-युवतियां, महिला, पुरुष हाथों में टुसू लिए घाटी तक पंहुचे, जहां दर्जनों टुसू विसर्जित किए। पारंपारिक ढोल नगाड़े व मांंदर की धून पर टुसू गीत गाते-नाचते पंहुचे। वहीं डीजे की धून पर भी युवक युवतियों नाचते हुए पंहुचे। सेवाती मैदान में तीन दिवसीय भव्य मेला का आयोजन हुआ। उदघाटन स्थानीय विधायक लंबोदर महतो ने किया। मौके पर कहा कि कसमार प्रखंड में चौतरफा विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन दृष्टिदोष वाले कुछ लोगों को दिखाई नहीं पड़ रहा है। कसमार प्रखंड के सभी टुसू मेला स्थलों को विकसित किया जायेगा। कार्यक्रम में बंगाल के बागमुंडी विधायक सुशांत महतो ने कहा कि झारखंड- बंगाल को जोड़ने के लिए सेवाती पथ का निर्माण किया जायेगा। इस दौरान कुडमाली गायक साईमनी महतो एवं विकास महतो की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम झुमर की प्रस्तुति की। वहीं नागपुरी गायकार नितेश कच्छप ने एक से बढ़कर एक नागपुरी गीत गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। मौके पर जिप सदस्य अमरदीप महाराज, मुखिया सरिता देवी, पंसस हेमंती देवी, पूर्व मुखिया पटेल राम महतो, खैराचातर मुखिया गुडु जायसवाल सहित मेला कमेटी के लोग मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *