Bokaro: चास के तेलीडीह आदर्श कॉलोनी स्थित गरगा नदी (गाय घाट) में शनिवार को समाज सेवा संघ के तत्वावधान में टुसू प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें ग्रामीण इलाकों की युवतियां अपने-अपने टुसू के साथ पहुंची। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 सौ रुपए, द्वीतीय पुरस्कार 21 सौ रुपए, तृतीय पुरस्कार 11 सौ रुपए दिए गए। इसके अलावा मेले में आए प्रत्येक टुसू को प्रोत्साहन राशि के रूप में 201 रुपए दी गई। इस प्रतियोगिता का आयोजन संघ के अध्यक्ष अशोक महतो ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री उमाकांत रजक शामिल रहे। उन्होंने कहा कि टुसू संस्कृति व सभ्यता ही हमारी पहचान है। आधुनिकता को लेकर लोग अपने संस्कृति व सभ्यता से दूर होते जा रहे है, जो सही नहीं है। उन्होंने आमजनों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर शामिल होने की अपील की। अशोक महतो ने कहा कि झारखंडी संस्कृति व सभ्यता को बचाए रखने को लेकर समाज सेवा संघ का गठन किया गया है। वर्षो से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

छउ नृत्य का उठाया आनंद :

संघ की ओर से झूमर और छउ नृत्य का आयोजन किया गया। बंगाल से पहुंचे झूमर और छउ दलों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। टुसू मेला प्रतियोगिता में भारी भीड़ देखने को मिला। झारखंडी गीत के माध्यम से 1932 खतियान से लेकर पर्व त्यौहारों के महत्व पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। स्थानीय महिलाओं व बच्चियों की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रहा। महिलाओं ने झारखंडी और पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया था।

ये थे शामिल:

मौके पर लालदेव गोप, भुतनाथ माहथा, प्रफुल्य महतो, खिरोधर महतो, समर महतो, सत्यनारायण महतो, कैलाश महतो, टेना महतो, अमृत महतो, रंजीत महतो, प्रकाश शर्मा, रमा देवी, गायत्री देवी सहित अन्य शामिल रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *