Bokaro जिले के बेरमो व धनबाद जिला सीमा क्षेत्र स्थित जमुनिया नदी डैम में मंगलवार सुबह करम डाली विसर्जन के दौरान डूबने से सलोनी कुमारी (13 वर्ष) व देव तुरी (12 वर्ष) की मौत हो गयी। 13 वर्षीय खुशी कुमारी ने तीन बच्चों को डूबने से बचाया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो जिले के बेरमो व धनबाद जिला सीमा क्षेत्र स्थित जमुनिया नदी डैम में मंगलवार सुबह करम डाली विसर्जन के दौरान सलोनी कुमारी (13 वर्ष) व देव तुरी (12 वर्ष) के डूबने से मौत हो गयी। नदी-डैम में स्नान कर रही 13 वर्षीय खुशी कुमारी ने डूब रहे शक्ति कुमार, प्रियंका कुमारी व कुणाल कुमार की जान साड़ी फेंक कर बचायी। 

घटना बाघमारा थाना क्षेत्र की बताई जाती है। सीमा पर होने के कारण जमुनिया नदी-डैम में करम विसर्जन को लेकर बोकारो जिले के बेरमो व धनबाद जिले के सीमावर्ती इलाके से करम डाली विसर्जन करने व्रती पहुंचे थे। आसपास कुछ लोग स्नान कर रहे थे। करम डाली विसर्जन के दौरान सलोनी कुमारी, देव तुरी, शक्ति कुमार, प्रियंका कुमारी व कुणाल कुमार डूबने लगे। तेज बहाव व गहराई में चले जाने से सलोनी कुमारी व देव तुरी डूब गए। इनका शव इनके परिजनों ने बाहर निकाला। वहीं, शक्ति कुमार, प्रियंका कुमारी व कुणाल कुमार को डूबने से पहले खुशी कुमारी ने दूसरी महिला से साड़ी लेकर जान बचा ली। खुशी वहीं बगल में स्नान कर रही थी।

झरिया ओपी क्षेत्र के सिजुआ पंचायत के निवासी 

मृतका के पिता का नाम कामेश्वर चौहान है। वे बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो झरिया ओपी क्षेत्र के सिजुआ पंचायत के निवासी हैं। करम पूजा करने अपने रिश्तेदार के यहां माटीगढ़ा गई थी। मृतक के पिता का नाम लालदेव तुरी है। ये बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत माटीगढ़ा पंचायत निवासी हैं। तीन की जान बचाने वाली खुशी कुमारी भी इसी माटीगढ़ा की रहने वाली है।

विधायक ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढ़स

घटना की सूचना मिलने पर बाघमारा विधायक ढुलू महतो पहुंचे। मृत बच्चों के परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया। विधायक ने बाघमारा के सीओ रवि भूषण से बातकर आपदा विभाग से मृत बच्चों के परिजनों को 4 लाख मुआवजा दिलाने की बात कही। घटना स्थल पर मुखिया इंदल कुमार यादव, उप मुखिया सौखी मांझी सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *