Dumka : भागलपुर स्टेट हाइवे पर दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बनियारा गांव के समीप बाइक व पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में 35 वर्षीय पुरूष व 30 वर्षीय महिला की मौत।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Dumka : भागलपुर स्टेट हाइवे पर दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बनियारा गांव के समीप बाइक और पिकअप वैन के बीच आसने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में 35 वर्षीय पुरूष व एक 30 वर्षीय महिला शामिल है।
यह घटना शुक्रवार अहले सुबह करीब तीन बजे के आसपास की बताई जाती है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार महिला व पुरुष अपने मोटरसाइकिल से भागलपुर-हंसडीहा पथ पर भागलपुर से हंसडीहा की ओर आ रहे थे। वहीं, डाब लदा पिकअप वैन हंसडीहा से भागलपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद मौके पर ही बाइक सवार महिला-पुरूष की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है। दोनों शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस बाइक नंबर को सर्च कर पहचान कराने में जुटी है। सर्च बाइक नम्बर के अनुसार बाइक मालिक बिहार के बौंसी क्षेत्र का बताया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *