Bokaro Train Accident News: धनबाद रेल मंडल अंतर्गत बोकारो जिले के चंद्रपुरा-गोमो रेलवे स्टेशन के बीच तेलो के समीप ट्रेन की चपेट में आने से दो रेलकर्मी की दर्दनाक मौत। हादसा शनिवार अहले सुबह लगभग साढ़े तीन बजे के आसपास की है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: धनबाद रेल मंडल अंतर्गत बोकारो जिले के चंद्रपुरा-गोमो रेलवे स्टेशन के बीच तेलो के समीप ट्रेन की चपेट में आने से दो रेलकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार अहले सुबह लगभग साढ़े तीन बजे के आसपास की है।
दोनों कर्मी रेलवे में ट्रेकमैन के पद पर थे
जानकारी के मुताबिक दोनों कर्मी रेलवे में ट्रेकमैन के पद पर कार्यरत थे।
यह हादसा इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस से हुई। दोनों लाइन पेट्रोलिंग की ड्यूटी में थे। इसी दौरान इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी। जैसे भी हो दिनों ट्रेन की चपेट में आ गए। ऐसा कयास लगाया जा रहा है ट्रेन के आने का अंदाजा इन्हें नहीं लग पाया हो।

दोनों थे बिहार के रहने वाले
बताया जाता है कि मृतकों में राहुल कुमार (27 वर्ष) बिहार के अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के बढ़य्या गांव के रहने वाले थे। वही दूसरे मोहन कुमार शर्मा (35 वर्ष) सहरसा जिला के पटोरी पश्चिमी पंचायत के पटगछिया गांव निवासी थे। बताया जाता है कि दिनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *