Bokaro Crime News: बुधवार देर शाम को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में जिला उत्पाद टीम ने गोमिया थाना के तुलबुल, नीम टोला, कुर्कनालो ग्राम में अवैध विदेशी शराब बिक्री केंद्र पर छापेमारी की। छापेमारी में 8.82 लीटर विदेशी शराब व 48.250 लीटर बीयर जब्त किया गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro:  लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बोकारो उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विजया जाधव के निर्देश पर अवैध विदेशी शराब बिक्री केंद्रों पर नियमित छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके अवैध विदेशी शराब का धंधा जोरो पर चल रहा है। बुधवार देर शाम को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में जिला उत्पाद टीम ने गोमिया थाना के सहयोग से तुलबुल, नीम टोला, कुर्कनालो ग्राम में अवैध विदेशी शराब बिक्री केंद्र पर छापेमारी की।
48.250 लीटर बीयर किया जब्त
छापेमारी के दौरान उत्पाद टीम ने 8.82 लीटर विदेशी शराब, 48.250 लीटर बीयर जब्त किया। छापेमारी के क्रम में अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की धाराओं के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। उपायुक्त ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *