Bokaro Crime News: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी गोप टोला में गुरूवार देर रात को रिंकी देवी (28 वर्ष) की हत्या उसके पति उमेश गोप ने कर दी। पिता ने ससुरालवालों पर लगाया दहेज के लिए पुत्री की हत्या का आरोप।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी गोप टोला में गुरूवार देर रात को रिंकी देवी (28 वर्ष) की हत्या उसके पति उमेश गोप ने कर दी।
घटना का अंजाम देकर वह शव के साथ कमरे में बंद था। घरवालों ने दरवाजा खुलवाने के लिए पूरी कोशिश की, पर उसने नहीं खोला। घरवालों ने इसकी सूचना थाने को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद उमेश ने दरवाजा खोला। पता चला कि उसने अपनी पत्नी रिंकी की हत्या गला दबाकर कर दी है। गुरूवार की देर रात चास मुफस्सिल थाना ने महुदा झुकंगिया धनबाद निवासी मृतका के पिता गौरी गोप को फोन कर सूचना दी।मृतका के पिता ने लगाया ससुरावालों पर हत्या का आरोप लगाया। उसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति उमेश गोप व भैंसूर महरू गोप को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पुलिस हिरासत में है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

22 फरवरी को बेटी को दामाद अपने घर ले गये
मृतक के पिता गौरी गोप ने शुक्रवार को चास मुफस्सिल थाना में एक आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि बीते 22 फरवरी को शाम पांच बजे मेरी पुत्री रिंकी देवी को दामाद उमेश गोप अपने घर ले गये। उसी दिन रात 11 बजे चास मु. थाना ने बेटी के मृत होने की जानकारी दी। बेटी के ससुराल पहुंचने पर देखा कि पुत्री मृत अवस्था में पेट के बल पडी हुई है। मेरी पुत्री को उसके पति उमेश गोप, भैसूर मुक्तेश्वर गोप, मैसूर महरू गोप, बड़ी गोतनी प्यारी देवी, दामाद का बडा जीजा शंभु गोप, ननद मीना देवी, ननद हीना देवी, दामाद का छोटा जीजा लालु गोप, सास संजुआ देवी ने रात को ही पुत्री को बेरहमी से मारपीट कर साडी के पल्लू से गला दबाकर हत्या कर दिया है।

दहेज के लिए पुत्री को कर दिया था मारपीट कर घायल

इससे पूर्व मेरे दामाद उमेश गोप ने परिजनों के साथ मिलकर दहेज के लिए पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया था। इससे संबंधित थाना व पंचायत के समक्ष एकरारनामा भी बना है। मृतका के पिता ने कहा कि आठ वर्ष पहले बेटी की शादी की थी। कुछ वर्ष बाद से ही ससुराल वालो ने दहेज की मांग को लेकर लगातार परेशान लगा था। दामाद व उनके भाईयो ने कई बार उसके साथ मारपीट भी की। कई बार पंचायती भी हुई। पंचायती व थाना स्तर पर कई बार सुलहनामा भी कराया गया। उसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुई।

अब किसी तरह की नहीं होगी परेशानी
पिता का कहना था कि गुरूवार को दामाद मेरे घर महुदा आए। उन्होंने कहा कि कि रिंकी को ससुराल जाने दीजिए। अब उसे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। पूरी तरह से आश्वस्त करे के बाद शाम को वो पुपुनकी लेकर आए। उसी रात को ससुरालवालों ने मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर दी। शुक्रवार को मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *