World Health Day in DAV: प्राइवेट हॉस्पिटल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से डीएवी सेक्टर छह में विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। आइएमए चास के पूर्व अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि तनाव हर बीमारी का प्रमुख कारण है।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: प्राइवेट हॉस्पिटल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से डीएवी सेक्टर छह में विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day in DAV) का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि आइएमए चास के पूर्व अध्यक्ष सह वरिष्ठ फिजिशियन डॉ रणधीर कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य बृजमोहन लाल दास, एसोसिएशन अध्यक्ष कुमार प्रभात रंजन, सदस्य विशाल मोहन द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अथिति डॉ सिंह ने कहा कि तनाव हर बीमारी का प्रमुख कारण है। आज हर व्यक्ति तनाव से गुजर रहा है। इस तनाव को कम करने की जरूरत है। इस वर्ष हमलोग ’मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’ विषय पर काम कर रहे है। इसे गहराई से समझने व समझाने की जरूरत है।