Bokaro : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापुर के टोला कमारहीर निवासी मुकेश कुमार महतो की रविवार निर्माणाधीन पीएम आवास के दीवार पर लगे सरिया सेट्रिंग खोलने के दौरान ढह जाने से दबकर मौत हो गई। डेढ़ लाख मुआवजा देने की सहमति के बाद शव घटनास्थल से उठाया गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गापुर के टोला कमारहीर निवासी 37 वर्षीय मुकेश कुमार महतो की रविवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास निर्माणाधीन पीएम आवास के दीवार पर लगे सरिया सेट्रिंग खोलने के दौरान ढह जाने से दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक कुरको निवासी राम विलास महतो के नव निर्माणाधीन पीएम आवास लिंटर बीम व दीवार पर लगे सरिया सेट्रिंग खोलने के दौरान ढह जाने से दबकर मौत हो गई। दीवार में दबे को ग्रामीणों की सहयोग से निकला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दुर्गापुर गांव के टोला के मृतक मुकेश महतो व तेजनारायण महतो उर्फ तेजु सरिया सेट्रिंग कार्य का पार्टनरशिप में काम लिया करता था। मृतक मुकेश कुमार मालिक के साथ-साथ सरिया सेट्रिंग का अच्छा मिस्त्री भी था। मृतक दबने से सिर पर गंभीर चोट लगा था। मृतक का ससुराल कसमार प्रखंड के नावाडीह गांव में था। मृतक का एक मात्र 15 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है। बता दें कि मृतक अपने घर कमारहीर से रविवार की सुबह करीब 8 बजे के आसपास कुरको सेट्रिंग खोलने के लिए निकला था। पीएम आवास इतना घटिया निर्माण कार्य हो रहा था कि छत की ढलाई भी नहीं हुई थी और दीवाल समेत लिंटन भीम गिर गया, जिस कारण इस तरह का हादसा हुई है। घटना की सूचना पाकर दुर्गापुर मुखिया अमरेश कुमार महतो पंसस प्रतिनिधि सनातन महतो पहुंच कर जायजा लेकर मृतक के परिजनों ढांढस बंधाया। 

डेढ़ लाख देने की सहमति पर शव को उठाया

मृतक का शव घटना स्थल से नहीं उठाए जाने पर पंचायत के मुखिया, पंसस, ग्रामीण के अलावा मृतक के परिजनों तथा पीएम आवास के लाभुक के बीच समझौता पंचनामा होने के बाद मुआवजा के तौर पर डेढ़ लाख रूपए देने की सहमति बनने के बाद ही शव को उठाया। मुआवजा के तौर पर 10 हजार दाह संस्कार के लिए, 40 हजार रूपए श्राद्धकर्म तथा बाकि दो माह बाद 1 लाख रूपए देने की बात पर सहमति बनी। जो तीन किस्त में पैसा देने को लेकर लिखित एग्रीमेंट हुआ है। बिना पोस्टमार्टम के ही पंचनामा समझोता होने के बाद मृतक मुकेश कुमार महतो को रविवार शाम को अंतिम दाह संस्कार चड़रिया नाला नामक स्थान पर कर दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *