Youth dies due to Jackal Attack : पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के चेंगाडांगा गांव में 15 वर्षीय सुखेन का शव मिली। युवक बकरी के लिए चारा लाने गांव से करीब 700 मीटर दूर नदी के किनारे गया था, सियार के हमले से उसकी मौत हो गई।
न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता
Pakud: पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के चेंगाडांगा गांव में सोमवार की रात खेत से करीब 15 वर्षीय युवक का शव मिला। गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर खेत में शव मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर गांव के रहने वाले उज्जल सरकार का बेटा सुखेन सरकार (15 वर्ष) बचपन से ही चेंगाडांगा गांव स्थित नानी घर यहां रहता था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे रोज की तरह सुखेन बकरी के लिए चारा लाने गांव से करीब 700 मीटर दूर नदी के किनारे गया था। शाम के करीब 6 बजे तक वह घर नहीं लौटा तो नाना-नानी समेत आसपास के पड़ोसियों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसकी खबर धीरे-धीरे ग्रामीणों तक पहुंचा। ग्रामीणों ने माइकिंग के जरिए सबको जानकारी दी गई। खोजने के क्रम में ग्रामीण टार्च लेकर धीरे-धीरे खेत की ओर बढ़ने लगे। लगभग तीन घंटे तक खेतों के चारों ओर खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
गांव के दो बच्चों ने दी जानकारी
खोजबीन के क्रम में गांव के दो छोटे-छोटे बच्चों ने सुखेन को शाम के समय चारा लेकर आते हुए देखने की बात कही। बच्चों ने बताया कि शाम के समय चारा काटकर सुखेन उनके पीछे-पीछे आ रहा था। उन दो बच्चों के निशानदेही पर ग्रामीणों ने फिर से खोजबीन शुरू की। अंत में गांव वालों ने रात के करीब 9 बजे सुखेन के शव को खेत में पड़ा देखा। शव देखकर गांव वालों के होश उड़ गए।
मौत के कारण का अलग-अलग अनुमान
शव को देखकर किसी ने सांप के काटने की बात कही तो किसी ने सियार द्वारा हमले किए जाने की। बताया जाता है कि सुखेन जहां से चारा लाने गया था, वहां सियारों का झुंड छुपा रहता है। उन जगहों पर दिन में भी जंगली सियार नज़र आते हैं। मौके पर पहुंचे मालपहाड़ी ओपी के एएसआई राजेश कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।