बोकारो जिले के चास योधाडीह मोड़ से एयरटेल पेमेंट बुक कलेक्शन का चोरी हुआ 10 लाख 58 हजार 10 रुपया पुलिस ने बरामद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चोरी के आरोपी पति व पत्नी को चंदनकियारी से गिरफ्तार किया गया है।

चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार ने शुक्रवार यानी 9 सितम्बर को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को ये जानकारी दी। बताया कि बीते 31 अगस्त को शाम 06.15 बजे चास शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रकाश कुमार सिन्हा बोकारो एयरटेल पेमेन्ट बुक का कलेक्शन का 10 लाख 58 हजार 010 रु एक नीले रंग के बैग में रखकर जा रहे थे। इसी दौरान जोधाडीह मोड़ मछली बाजार के सामने रोड पर सिन्हा टेम्पू से टकराकर गिर गये, जिससे मोटरसाइकिल के हैण्डल में रखा हुआ बैग गिर गया। वादी उठकर कुछ दूर आगे चले गये तो देखे की रूपये से भरा हुआ बैग नहीं है। खोजबीन करने पर भी पैसा नहीं मिला। किसी के द्वारा रूपए से भरा बैग चोरी कर लिया गया।

एसपी के आदेश पर मनाया गया टीम:

इस कांड के उदभेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार और अनुमंडल पुलिस, सदर चास के पुरुषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की गई। इसमें एसपी के तकनीकी शाखा से भी सहायता लिया गया। बताया गया कि अनुसंधान के क्रम में 9 सितंबर को संगीता देवी पति किरिटी महतो, ग्राम अंघरतेलीया वर्तमान में मधुनिया स्वर्गिय मंगल महतो थाना सियालजोरी के घर से 3,81,000 रु और नकुल महतो एवं उनकी पत्नी पिंकी देवी एसएस कॉलोनी चास के पास से दो लाख सात हजार पांच सौ नब्बे रूपया बरामद किया गया। नकुल महतो और पिंकी देवी ने चोरी के रूपयों में से 4,40,000 रुपए इंण्डियन बैंक चास में जमा कर दिया। जिसे पुलिस के द्वारा फ्रिज करा दिया गया है।

किया गया बरामद :

नगद 5,88,890 रु (इण्डियन बैंक में जमा 4,40,000 रु) कूल 10,28,890 रु, कांड में प्रयुक्त हीरो होण्डा सीडी डिलक्स मोटरसाईकिल सं0 JH09N-3908, वादी का नीला-काला रंग का अमेरिकन टूरिस्टर बैग, गुलाबी रंग का लेडिस पर्स।

छापामरी दल में यह थे शामिल :

छापामारी दल में पुनि मो रूस्तम सह थाना प्रभारी चास, पुअनि अजय उपाध्याय थाना प्रभारी चास मुफस्सिल, पुअनि अंकित पाण्डेय, थाना प्रभारी पिण्ड्राजोरा, पुअनिअंकित राज, पुअनि अशोक सिंह, पुअनि रंजीत, पुअनि राजकमल, पुअनि नवीहसन खान, सअनि अनिल सिंह, सअनि रंजन मिश्रा, सअनि ताराचन्द पासवान, आ विजय सिंह, आ प्रदीप घोषाल, आ अरविन्द कुमार, आ मुन्ना कुमार और विश्वजीत कुमार शामिल थे।

By admin

0 thoughts on “उपलब्धि : एयरटेल पेमेंट बुक कलेक्शन का चोरी हुआ 10 लाख 58 हजार 10 रुपया पुलिस ने किया बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार”

Leave a Reply to Jagriti Pandit Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *