बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड फुसरो के ढोरी बस्ती स्थित विवाह मंडप में रविवार यानी 21 अगस्त को फुसरो भाजपा मंडल इकाई की ओर से कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। साथ ही फुसरो नगर में संगठन मजबूती के लिए कमेटी विस्तार जरूरी है। सभी आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, मधुसूदन प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष भरत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, पार्टी जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह सहित अन्य ने ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन फुसरो मंडल अध्यक्ष रामकिंकर पाण्डेय ने किया। इस मौके पर प्रभारी टुनटुन तिवारी, दिनेश यादव, कमलेश महतो, अशोक मिश्रा, सुमित सिंह, श्रीकांत यादव, गुरुवारी देवी, संत सिंह, मदन गुप्ता, वशिष्ठ नारायण सिंह, नवल किशोर सिंह, विनय सिंह, दीपक गिरि, गणेश सिंह, विद्यार्थी पांडेय, डीपी सिंह, तरूण चक्रवर्ती, रमेश स्वर्णकार, मदन वर्मा, शनि सिंह, प्रणेश गिरि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

By admin

0 thoughts on “पूर्व सांसद ने कहा कार्यकर्ता मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं”
  1. अच्छी और बेहतरीन खबर छापने के लिए आभार! काफी कम समय में न्यूज इंप्रेशन पाठकों के बीच एक खास जगह बना ली है। पूरी टीम को बधाई!

Leave a Reply to Kumar Rakesh Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *