Bokaro: बीएस सिटी थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो बाइक भी बरामद की है। बताते चले कि बोकारो पुलिस इन दिनों बाइक चोरी की घटना से परेशान हैं। पिछले दिनों बीएस सिटी थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की घटना लगातार बढ़ रही थी, जिसके बाद पुलिस ने एक एसआईटी का गठन कर जगह-जगह छापेमारी शुरू की। वहीं, पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक चोर आदित्य कुमार उर्फ बबन की जानकारी मिली। जिसे चास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के क्रम में उसने दो और साथियों का नाम बताया, जिसमें अनिल कुमार उर्फ रोहित और रवि कुमार जो सेक्टर वन का रहने वाला है। पुलिस ने इन लोगों के घर से दो बाइक बरामद किया जो दुर्गा पूजा के दिन सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 सी के मेला से चोरी हुआ था। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में तीनों आरोपियों को दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने कहा कि ये युवक नशे के आदि है। नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते थे। तीन बाइक चोर को दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इस पूरे प्रकरण में जांच जारी है।

By admin

0 thoughts on “सिटी थाना पुलिस ने तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, नशे की लत पूरा करने के लिए ये चोरी की घटना को देते थे अंजाम ”

Leave a Reply to 🌍 Hello World! https://national-team.top/go/hezwgobsmq5dinbw?hs=ce1e9efce4c2dac802fc581124ff7bf3 🌍 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *