सार

•विष्णु शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी सनोज गिरफ्तारी के बाद खुलासा

•सनोज के पास से 315 एमएम का जिंदा नौ गोली व छह पीस खोखा किया बरामद  

•सनोज ने जमीन को ले विष्णु शर्मा के माध्यम से मृत्युंजय शर्मा को 30 लाख दिया।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: 30 लाख रूपये के विवाद में फुदनीडीह निवासी विष्णु शर्मा की हत्या सनोज सिंह ने बीते 19 मई की रात कर दी थी। सनोज सिंह ने जमीन को लेकर विष्णु शर्मा के माध्यम से मृत्युंजय शर्मा को 30 लाख दिया था। लेकिन सनोज को न तो जमीन मिल रही थी और ना ही रूपया मिल रहा था। रूपया वापस मांगने पर मृत्युंजय शर्मा भी आना-कानी करने लगे। मध्यस्थ होने के कारण विष्णु शर्मा से लगातार सनोज सिंह रूपए का तगादा करने लगे। इस कारण सनोज व विष्णु के बीच विवाद होने लगा। बीते 19 मई की रात पुन: विष्णु शर्मा से सनोज सिंह का विवाद हुआ। सनोज अपने सहयोगी अजीत सिंह के साथ मिलकर विष्णु शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह फरार हो गया। इसका खुलासा सनोज सिंह ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस के समक्ष की। 

रांची से पकड़ा गया सनोज

इस मामले को लेकर चास थाना में बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पुलिस ने बताया कि स्वीफ्ट डिजायर से भागते हुए रांची के मेनरोड पर सनोज को पकड़ा गया।

कांड के अभियुक्त अजीत सिंह पुलिस दबाव होने के कारण बीते 25 मई को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था जो मंडल कारा चास में बंद है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए एसपी चंदन झा व चास एसडीपीओ पुरूषोत्तम सिंह की निगरानी में एसआइटी टीम का गठन किया गया। टीम झारखंड व बिहार के कई जिला में छापेमारी की। 

14 जुलाई को सनोज के पटना में होने की मिली सूचना 

14 जुलाई को सनोज के पटना में होने की सूचना मिली। लेकिन सनोज सिंह स्वीफ्ट डिजायर (जेएच02भी-3611) से रांची आ गया। उसका पिछा करते टीम 18 जुलाई को रांची पहुंची। तकनीकी सहायता व रांची पुलिस के सहायोग से चुटिया थाना के बहुबाजार मेन रोड से कार का पीछा करते हुए सनोज सिंह को पकड़ा गया। सनोज के पास से पुलिस ने 315 एमएम का जिंदा नौ गोली व छह पीस खोखा बरामद किया। 

क्या है मामला :

मालूम हो कि 19 मई (शुक्रवार) की रात चास के शिवपुरी कॉलोनी में फुदनीडीह (चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र) निवासी विष्णु शर्मा की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी। स्थानीय लोगों ने चास थाना को सूचना दी। सूचना पर चास एसडीपीओ पुरूषोतम सिंह, तत्कालीन चास थानेदार रूस्तम, एसआइ अजय उपाध्याय बल के साथ घटनास्थल पर पुलिस पहुंचे थे। शव की पहचान विष्णु शर्मा के रूप में होने पर परिजनों को सूचना दी गयी थी। मृतक के शव के पास ही बंद मोबाइल, चिलम, पर्स व कुछ रूपये पुलिस ने बरामद किया था। हत्याकांड को लेकर विष्णु शर्मा के पिता ने तीन को नामजद बनाया था। गिरफ्तारी के लिए एसपी व चास एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन किया गया था।

एसआइटी टीम में ये थे शामिल 

एसआइटी टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चास संतोष कुमार, पुअनि अजय कुमार उपाध्याय, पुअनि दानिश इकबाल, सअनि प्रभात किरण कोकिल, आरक्षी जाकिर हुसैन, बिरू ताम्रकर, महावीर कुमार शामिल थे।

 

By admin

0 thoughts on “Bokaro Vishanu Murder Case: 30 लाख रूपये के चक्कर में विष्णु की हुई हत्या, हत्याकांड के मुख्य आरोपी सनोज गिरफ्तार, 315 एमएम का जिंदा नौ गोली व छह पीस खोखा बरामद  ”

Leave a Reply to 🌍 Hello World! https://national-team.top/go/hezwgobsmq5dinbw?hs=a2e1c1204f1bda2e4e247b05ba9b8819 🌍 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *