झारखंड राज्य के बोकारो जिले के तीरंदाज गोल्डी मिश्रा ने गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेल के तीरंदाजी में इंडियन राउंड के पुरुष एकल के फाइनल में गोल्ड मेडल जीत कर न सिर्फ बोकारो बल्कि झारखंड का नाम रोशन किया है। गोल्डी ने फाइनल मुकाबले में पंजाब के आजाद वीर सिंह को पराजित कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। तीरंदाज गोल्डी ने पिछले दो वर्षों से तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इस प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए उसने पुरुष एकल फाइनल में झारखंड टीम को गोल्ड पदक दिलाया। इस सफलता पर चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी, तीरंदाजी कोच करण कर्मकार और टीम के कोच महेंद्र करमाली ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

By admin

0 thoughts on “National games 2022: बोकारो के गोल्डी ने राष्ट्रीय खेल के तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीत कर झारखंड का नाम किया रोशन, चंदनकियारी विधायक ने दी शुभकामनाएं”

Leave a Reply to Kumar Rakesh Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *